हाजीपुर:वैशाली जनता दल यू की टीम टूट की ओर जा रही है। महनार प्रखंड अध्यक्ष श्याम राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्याम राय लम्बे समय से प्रखंड अध्यक्ष के पद पर पार्टी को मजबूत करते रहे थे। श्याम राय के इस्तीफा से कई सवाल खड़ा होता है,क्या वैशाली जनता दल यू में पदाधिकारियों का एक दूसरे से बेहतर सम्बन्ध नहीं है। बिहार की सत्ता दल के पार्टी का कार्यकर्ता आखिर अपने पद से इस्तीफा क्यों दे रहे। हालांकि श्याम राय ने अपने इस्तीफा का कारण अपना स्वास्थ्य ठीक नहीं होना और निजी,पारिवारिक व्यस्तता बताया है। अपना इस्तीफा श्याम राय ने जिलाध्यक्ष वैशाली को दिया है। इस्तीफा की प्रतिलिपि कॉपी प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय महनार विधायक उमेश कुशवाहा को भी दिया है।