हाजीपुर : वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में बच्चो के विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने दर्जनों राउंड फायरिंग किया। एक पक्ष का आरोप है की दूसरे पक्ष के लोगों ने हमारे घर में लूट-पाट भी किया। बच्चों के बीच का विवाद पुराना है। जो आज एक बार फिर से हो गया। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के जढुआ गर्दनिया चौक का है। सड़क पर ईट-पत्थर भी बिखरा पड़ा मिला। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। घटना की सुचना पर घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराई। इलाके में पुलिस कैंप कर रही है।