पटना:पटना पुलिस लाईन में बीती रात भारी बारिश और आंधी तुफान आने के कारण पुलिस लाईन पटना के शस्त्रागार पर पेड़ गिर जाने से काफी जवान जख्मी हुऐ हैं। सटे बैरेक के उपर भी पेड़ों के गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई है। कुल मिलाकर 4-5 गिरने की की सूचना है। एक दरोगा समेत कुल 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
घायल जवानों को मलवे से बाहर निकालने के बाद इलाज हेतू PMCH पटना भेजा जा रहा है। घटना के बाबत संदीप कुमार अध्यक्ष बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन शाखा पटना एवं अन्य पदाधिकारियों व वहाँ के जवानों द्वारा मलबे से घायल जवानों निकाला जा रहा है।
पीटीसी/70 बच्चन प्रसाद मंडल
पीटीसी/1106 सतीश कुमार
SI- मंजर ईमाम
पीटीसी/752 अनमोल कुमार
पीटीसी/4177 रोजाद्दीन
Hav/695 अली हसन खान
BHG/110312 देवेन्द्र कुमार सिंह
BHG/392170 कैलाश मंडल
उक्त सभी पुलिसकर्मियों का ईलाज PMCH पटना में चल रहा है। घटना की जानकारी पर गुप्तेश्वर पांडेय पुलिस लाइन पहुंचकर पुरे मामले की जानकारी ले रहे हैं।