पटना:राजधानी पटना की पुलिसिंग कितनी लचर है इसे समझने की जरुरत है। जब राजधानी में पुलिसिंग ऐसे होती है तो सुदूर जिलों का क्या हाल होगा। DGP और न्यायालय के तमाम दावे फेल साबित हो रहे। शुक्रवार की सुबह दिनदहाड़े अपराधियों ने राजेन्द्र नगर पुल के पास गोली मारकर एक महिला से चैन लूट ले गया।
इस घटना के 36 घंटा बीत जाने के बाद भी हमलावरों को गिरफ्तारी तो दूर अब तक दो थाना के बीच सीमा विवाद के कारण एफआईआर तक दर्ज नही किया गया। कदमकुआंपुलिस कहती है पत्रकारनगर का मामला है, और पत्रकारनगर थाना का कहना है कदमकुआं का मामला है। गोली की शिकार महिला निजी अस्पताल में इलाजरत है। और उसका पति अस्पताल और थानों का चक्कर लगा रहा।