हाजीपुर:अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा उर्फ़ छोटु बने जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष। संदीप कुमार सिन्हा हाजीपुर शहर के एसडीओ रोड मूल रूप से निवासी हैं। संदीप कुमार सिन्हा को उनके मनोनयन का पत्र बिहार प्रदेश जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत प्रभाकर यादव ने सौंपा। संदीप कुमार सिन्हा के मनोनयन की सुचना पर शहरवासी काफी खुश हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है की संदीप कुमार सिन्हा के जदयू में आने से पार्टी शहर में और मजबूती मिलेगी। हाजीपुर स्थित आवास पर लोगों ने उनका स्वागत फूल-मालाओं से काफी गर्मजोशी से किया। इस सम्बन्ध में संदीप कुमार सिन्हा ने कहा की पार्टी ने जिस विश्वाश पर उन्हें सेवा का मौका दिया है उसका ख्याल रखते हुए वह हमेशा पार्टी के लिए संकल्पित रहेंगे।