हाजीपुर:वैशाली के हाजीपुर शहर में दिनदहाड़े मुथुड फाइनांस से 55 किलो सोना डकैती समेत मुजफ्फरपुर से सोना लूट मामले में वैशाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोना डकैती मामले में पुलिस ने बिदुपुर के कुख्यात धर्मेंद्र गोप और लालगंज थाना क्षेत्र के बेलवा बसंता,जहानाबाद का वीरेंदर शर्मा अपने 2 अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। सोना डकैती के समय से ही पुलिस को यह पक्की सुचना थी की वीरेंदर शर्मा के पास डकैती का अच्छा-खासा सोना है।
हाजीपुर में मुथूट फाइनांस के 55 किलो सोना लूट मामले में वैशाली पुलिस और बिहार पुलिस की कार्यशैली पर पुरे भारतवर्ष में आरोप लगा था की बिहार में पुलिसिंग इतनी लचर है की अपराधी दिन के उजाले में हाजीपुर शहर में देश की सबसे बड़ी सोना डकैती की घटना को अंजाम देता है। घास के बोझे की तरह डकैत सर पर लादकर सोना ले जाता है और पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगती।
मुथूट फाइनेंस डकैती को सुलझाने के लिए अब तक की सबसे बड़ी SIT गठित की जाती है। रेंज IG के नेतृत्व में हेडक्वार्टर आईजी NH खां ने 5 SP और 4 DSP की टीम गठित की थी।
तत्कालीन वैशाली पुलिस कप्तान संजय कुमार CCTV के आधार पर सोना डकैती में शामिल डकैतों की स्कैच जारी कर आम लोगों से डकैतों को पकड़वाने में मदद की अपील करते हैं।

सोना डकैती मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात धर्मेंद्र गोप के पास से कई हथियार बरामद होने की सुचना है। धर्मेंद्र बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े खौफ का नाम रहा है। इसके खौफ की दास्तां ऐसी है की थाना क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इसके खिलाफ खड़ा नहीं हो सकता। धर्मेंद्र ने इलाके में अपने आतंक की दास्तां महज 17 वर्ष की उम्र में ही लिखनी शुरू कर दिया था। धर्मेंद्र ने बिदुपुर के चर्चित खजवत्ती गैंगरेप मामले में गवाह राजदेव राय की हत्या कर दिया था।
मुथूट फाइनांस सोना लूट मामले में पुलिस ने अब तक 6 को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमे निशांत झा,आशु खान,धर्मेंद्र सहनी,रामशंकर राय,मुकुल राय,और सतीश पासवान शामिल है। वहीं चंचल और फुदन उर्फ़ विशाल को पुलिस गिरफ्तार करने में असफल रही और दोनों ने छपरा कोर्ट में सरेंडर किया था।