हाजीपुर:ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र 123 के विधायक प्रत्याशी यशवंत सिंह उर्फ गब्बर सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान घर घर आशिर्वाद के तहत क्षेत्र के चकमकरंद,दयालपुर,और लोमा में स्थानीय लोगों से मिले और सभी ग्रामीणों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से आशिर्वाद लिया। सभी वर्ग,समुदाय और धर्म के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि हमारे क्षेत्र आजतक कोई विकाश कार्य नहीं हुआ। सड़कों की स्थिति दयनीय है, स्कूल हैं पर शिक्षा नहीं, अस्पताल हैं पर दवा और अन्य सुविधाएं नहीं। जनसम्पर्क के दौरान लोगों ने कहा कि अभी तक जितनी भी राजनैतिक दलों के विधायकों को हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुना गया उन सभी ने यहां की जानता को केवल अपने वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। किसी ने भी इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया।

जनसम्पर्क के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए यशवंत सिंह ने कहा कि अगर आप लोग मेरा साथ देते हैं तो हाजीपुर एक विकसित शहर होगा। मै शहर की हर व्यवस्था को ठीक कर दूंगा। शिक्षा,स्वास्थ्य,बेरोजगारी सबंधित हर समस्या को दूर कर दूंगा।