बिहार कैडर के 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों में भय के लिए चर्चित रहे हैं। आईपीएस मनोज कुमार मूल रूप से बिहार के नवादा जिला के निवासी हैं। अपराधियों में खौफ के साथ समाज में शिक्षा की अलख जगाने के मामले में भी मनोज कुमार सुर्ख़ियों में रहते हैं। मनोज कुमार की पोस्टिंग बतौर पुलिस कप्तान,वरीय पुलिस कप्तान जिन जिलों में होती है, वहाँ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस पाठशाला संचालित की जाती है। उक्त पुलिस पाठशाला के मुख्य आईपीएस मनोज कुमार होते हैं।
मनोज कुमार भागलपुर एसएसपी,दरभंगा एसएसपी, मुजफ्फरपुर एसएसपी के पदों पर रहते हुए वर्तमान में सुपौल जिले के पुलिस कप्तान हैं। मनोज कुमार द्वारा भागलपुर में शुरू किये गए पुलिस पाठशाला में फ्री में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर 2019 बैच में कुल 36 छात्र दारोगा के पद पर चयनित हुए हैं। भागलपुर एसएसपी के बाद दरभंगा एसएसपी बने मनोज कुमार का तबादला जब बतौर मुजफ्फरपुर एसएसपी हो गया, तो मुजफ्फरपुर शहर स्थित लंगट सिंह कॉलेज में भी इनके द्वारा पुलिस पाठशाला शुरू कराई गई। जहाँ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी रहे छात्रों को मुफ्त में पढ़ाया जाता है।

बीते वर्ष 12 दिसंबर की रात सुपौल में जब रात में अपराधियों की खोज में शहर में निकले थे तो उन्हें शिक्षा की जलती लौ दिखी थी। रात में कई छात्र मंदिर की रौशनी में पढ़ रहे थे। जिसके बाद मनोज कुमार छात्रों के पास जाकर बात की। छात्रों को पढ़ाई में किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपना निजी नंबर देते हुए बेहिचक कॉल कर परेशानी बताने को बोले। साथ ही उन्होंने कहा की जल्द ही यहाँ भी पाठशाला शुरू किया जायेगा, ताकि छात्र बेहतर तरीके से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर अपने सपनों को पूरा कर सकें।

आईपीएस मनोज कुमार द्वारा भागलपुर में वर्ष 2016 में स्थापित पुलिस पाठशाला की अपनी एक अलग ही पहचान रही है। कहते हैं,भागलपुर पुलिस पाठशाला में जो भी आया वह दरोगा बन गय। यहाँ लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल की तैयारी भी कराई जाती है।
पुलिस पाठशाला, भागलपुर में दारोगा की तैयारी कर रहे बिहार दारोगा 2019 के सफल छात्रों की सूची…
1.अल्का कुमारी (बिहार पुलिस BGP) नवादा जिला।
2.प्रीति कुमारी (बिहार पुलिस BGP) नवादा जिला।
3.सावित्री कुमारी (बिहार पुलिस BGP) कैमूर जिला।
4.सोनाली कुमारी, भागलपुर जिला।
5.प्रिया झा, भागलपुर जिला।
6.सुप्रिया रंजन, भागलपुर जिला।
7.अमृता कुमारी, भागलपुर जिला।
8. सुष्मिता कुमारी, भागलपुर जिला।
9.विभा कुमारी, भागलपुर जिला।
10.जागृति कुमारी, भागलपुर जिला।
11. गुड़िया कुमारी, मुंगेर जिला।
12.अमृता राज, मुंगेर जिला।
13. सोनी कुमारी, मुंगेर जिला।
14.कोमल कुमारी, बांका जिला।
15.सोनी राय, बांका जिला।
16. रुचि कुमारी, खगड़िया जिला।
17. वर्षा कुमारी, खगड़िया जिला।
18. बेबी कुमारी, मधेपुरा जिला।
19. पप्पू कुमार (बिहार पुलिस BGP)
20.राजेश कुमार यादव, भागलपुर जिला।
21. सुधांशू कुमार, भागलपुर जिला।
22. रमण कुमार, भागलपुर जिला।
23. पुरुषोत्तम कुमार, भागलपुर जिला।
24. शिवनंदन कुमार, भागलपुर जिला।
25.बिक्रम कुमार चौधरी, भागलपुर जिला।
26. उत्तम कुमार, भागलपुर जिला।
27. रौशन कुमार सिंह, भागलपुर जिला।
28. जितेंद कुमार, भागलपुर जिला।
29. विकास कुमार साह, बांका जिला।
30. प्रशांत कुमार, बांका जिला।
31.पवन कुमार, मधेपुरा जिला।
32. गोविंद कुमार, मोतिहारी जिला।
33.शिव कुमार पासवान, नवादा जिला।
34. रवि कुमार यादव, भागलपुर जिला।
35. चंद्रशेखर कुमार, बांका जिला।
36. शीला कुमारी, कटिहार जिला।